Uncategorizedबक्सर

राशन के गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार तो,, धरना पर बैठेंगे जन वितरण प्रणाली दुकानदार

ताजा समाचार बक्सर जिले का है जहां सिमरी के राशन गोदाम पर महीनो दिन से राशन की गुणवत्ता को देख जन प्रणाली दुकानदार नाराज है । जन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने बताया की पिछले मांह गोदाम से राशन का उठाव किसी किसी डिलरों की लेकिन चावल की गुणवत्ता देख उपभोक्ता भी  डीलरों के दुकान से खाली हाथ लौट गए ,जिसके कारण कई डीलरों ने राशन का उठाव नहीं किया । जिससे परेशान होकर संगठन के वरीय पदाधिकारी सह प्रवक्त हीरालाल वर्मा से की गई थी । बुधवार को सिमरी के राशन गोदाम में संगठन के वरीय पदाधिकारी और जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के मौजूदगी में राशन गोदाम का अवलोकन किया गया । जहां देखा गया कि सड़ीले और बदबूनुमा  चावल उपयोग योग्य नहीं है ।  जिसको लेकर जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर से लिखित शिकायत करते हुए अपील किया गया है की । राशन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए , यदि राशन की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो । लिखित शिकायत की प्रति जिला अध्यक्ष बक्सर और महामंत्री बिहार प्रदेश पटना से किया जाएगा । लिखित शिकायत पर कोई कार्यवाई नहीं की गई तो आवश्यकता पड़ने पर सिमरी के राशन गोदाम और जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर के कार्यालय पर अक्टूबर माह 2023 में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । मौके पर डीलर संघ के श्री भगवान पाठक मनोज कुमार श्रीवास्तव नर्वदेश्वर उपाध्याय रमाशंकर सुलेखा सिंह बालेश्वर नाथ दुबे शिवजी पाठक पवन धोबी जगदीश धोबी रमेश सिंह धीरेंद्र कुमार संहिता अन्य लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button