Uncategorizedबक्सर
डेंगू से बचाव को लेकर उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में किया निरीक्षण

ताजा समाचार बक्सर जिले के सदर अस्पताल का है जहां 19 सितंबर 2023 को प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर का डेंगू मच्छर से फैलने वाली संक्रमित बीमारियों से लोगो के बचाव हेतु , तैयारियों से संबंधित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सीएनसीयू एवं डेंगू के तैयारियों के संबंध में सिविल सर्जन बक्सर ने अद्यतन जानकारी दी। सिविल सर्जन बक्सर को अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं अन्य के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिया।




