9 देशी पिस्टल 23 कारतूस 3 मोबाइल फोन और 2250 रुपये बरामद 2 गिरफ्तार
एक के पास से चार तथा दूसरे युवक के पांच से कुल पांच लोडेड पिस्टल बरामद किया गया

ताजा समाचार बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने एक हथियार तस्कर गैंग का उद्वेदन किया हैं. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. गिरफ्तार लोगों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी आलमगिर का पुत्र शेख नवीबुल्लाह व यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के उदयभान यादव पुत्र राम प्रवेश यादव उर्फ पहलवान शामिल हैं.बताया गया कि नगर थाने की पुलिस इंस्पेक्टर सुदर्शन राम के नेतृत्व में राजेंद्र पथ स्थित पी देवी चौराहे के पास शाम वाहन चेकिंग के दोरान तरवारा मोड़ की ओर से आ रहे दो बाइकों पर सवार लोगों को पकड़ा गया. संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत लेकर जांच करने पर दोनों के पास मिले हथियारों को देखकर पुलिस के कान खड़े हो गए.पुलिस ने बताया कि एक युवक के पास चार तथा दूसरे युवकों के पास कुल पांच लोडेड पिस्टल व 23 गोली व एक साथ नौ पिस्टल ,तीन मोबाइल फोन वह 2250 रुपये की बरामद को बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही हैं. दोनों से पूछ ताछ के दोरान कई अहम जानकारी हाथ लगी हैं. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस के दोरान बताया कि पूछ-ताछ के दोरान दोनों युवकों ने बताया है कि हथियार की तस्करी करते हैं. हथियार दूसरे प्रदेशों से लाकर जिले के साथ ही दूसरे स्थानों पर भी बेचते हैं. हथियार बिक्री के उद्देश्य से ही नौ देशी पिस्टल लेकर शहर में आ रहे थे इस दोरान वाहन चेकिंग के दोरान पकड़े गए. दोनों युवकों के पास से काफी संख्या में हथियार व गोली बरामद होने के बाद इसकी जानकारी एसटीएफ को भी दी गयी. एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा हैं. नवीबुल्लाह को नगर थाने की पुलिस ने 2020 में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका हैं. जबकि राम प्रवेश उर्फ पहलवान यूपी के लखनउ वह अम्बेडकर नगर से शस्त्र अधिनियम के कांड में जेल जाने की बात बताई हैं. एसपी ने बताया कि हथियार तस्कर गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने से एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ हैं. हथियार के साथ दोनों युवकों को पकड़े पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को इस विशेष कार्य के लिए लोकल स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा.




