नगर पंचायत ब्रह्मपुर में मासिक बोर्ड का आयोजित हुई बैठक
नगर पंचायत ब्रह्मपुर में विकास कार्य पर किया गया चर्चा

ताजा समाचार बक्सर जिले से है, जहां नगर पंचायत ब्रह्मपुर के कार्यालय में शनिवार को शाम तीन बजे से सात बजे तक मासिक बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सुमन देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी, अनिरुद्ध कुमार, उप मुख्य पार्षद चंद्रभूषण सिंह एवं सभी वार्ड परिषदों के उपस्थिति में हुई। बैठक में नगर पंचायत ब्रह्मपुर के विकास कार्यों के मुख्य एजेंडों पर चर्चा की गई। मुख्य एजेंडा नाली गली पर चर्चा, बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में अवस्थित तालाब के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने पर चर्चा, सम्राट अशोक भवन बनने पर चर्चा, नगर पंचायत के कार्य करने हेतु एक अंचल अमीन एवं कार्यालय कार्य हेतु एक अतिरिक्त कार्यपालक सहायक रखने हेतु चर्चा,की गई। बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने आवाज उठाई की एक वर्ष बीत गए परंतु अभी तक विकास का कार्य शुरू नहीं हुआ। तब कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार एवं मुख्य पार्षद सुमन देवी ने बताया एवं संतावना दिया की एक वर्ष में कोई कार्य तकनीकी के कारण शुरू नहीं हुई लेकिन अब विकास की धाराएं बहेगी।
नाली गली के कार्यों पर सभी वार्ड पार्षदों की विभागीय कार्य कराने की सहमति बनी। जिसमें नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों में टूटी फूटी नालिया व गलियां तथा नवनिर्माण रास्ता एवं नाली गली होंगे। वही सम्राट अशोक भवन बनाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यहां किसी भी प्रकार के समारोह शादी – विवाह, मीटिंग या किसी भी प्रकार के ठहराव हेतु कम से कम लागत में बुक किया जा सकता है। यह मैरिज हॉल की तरह रहेगा, यह अन्य मैरिज हॉल से बहुत ही कम लागत में गरीब गुरबों, एवं अमीरों के लिए भी यह अशोक भवन लाभदायक है। अन्यान्य में सभी पार्षदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों का आवास बनाने की मुद्दा उठाई एवं कड़ाके की पढ़ रही ठंड में चौक चौराहा तथा हरिजन बस्तियों में अलाव जलाने की मुद्दा उठाई। जिस पर सभी एजेंडों पर सभी पार्षदों, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, एवं कार्यपालक पदाधिकारी की सहमति बनी। और शांतिपूर्वक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पार्षद पिंटू सिंह, राहुल अकेला, पप्पू कुमार, रेखा देवी, मोहम्मद एजाज, कायनात नवाज, कमली देवी, बबलू सिंह, शांति देवी, बसंत नट, चिंता देवी, सुनामी देवी एवं आपरेटर चांदनी कुमारी उपस्थिति रही।




