पंखे में फंदे लगाकर एक अधेड़ महिला ने की अपनी जीवन लीला समाप्त
शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी पुलिस

ताजा समाचार रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां 38 वर्षीय तीन बच्चे की मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली! प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बराव गांव निवासी उदय शाह की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने तनाव में आकर पंखे से लटक कर अपनी जान गवा बैठी! बताया जा रहा है कि महिला के एक पुत्र के अलावा दो पुत्री हैं ! पुत्र अभिषेक कुमार 15 वर्ष पुत्री पूजा कुमारी 13 वर्षीय के अलावे नेहा कुमारी 18 वर्ष की है इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है ! इसकी सूचना स्थानीय थाने को मिलते ही उदय शाह के घर पुलिस पहुंची! और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! हालांकि कि इस घटना के बाद परिवार मैं मातम छाया हुआ है! इस मामले में कुछ भी कहने क़े स्थिति में नहीं है! फिलहाल पुलिस इस मामले में तहकीकात करना शुरू कर दिया हैं ।




