डीएम ने किया मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु ब्रह्मपुर, डुमराव,राजपुर एवं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।

ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु ब्रह्मपुर, डुमराव,राजपुर एवं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर एवं डुमराव के लिए डीके कॉलेज डुमरांव एवं +2 राज हाई स्कूल डुमरांव तथा राजपुर एवं बक्सर के लिए बाजार समिति प्रांगण बक्सर में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पहुंच पथ, अस्थाई ब्रजगृह हेतु कमरा, वाहन पार्किंग हेतु स्थल एवं साथ ही अन्य आधारभूत संरचनाओं का जांच किया गया। साथ ही वहां उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को उक्त के संबंध में कई निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित ।




