बक्सर
लोक शिकायत निवारण मे डीएम ने की 16 मामले की सुनवाई
ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 16 मामलों में सुनवाई

ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 16 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 16 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। 16 लोक शिकायत अधिकार निवारण मामलों में से 05 मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। सुनवाई में भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, अंचलाधिकारी राजपुर, ब्रह्मपुर, सिमरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव, अंचलाधिकारी बक्सर, सहायक विद्युत अभियंता कोरान सराय, थानाध्यक्ष डुमरांव एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। 




