Uncategorizedबिहार
BJP के 42 वाँ वर्षगांठ पर सम्राट चौधरी ने फहराया पार्टी का झंडा
बिहार में 40 और देश में 400 पर का लोकसभा चुनाव में रखा गया है लक्ष्य :- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

ताजा समाचार बिहार के पटना से है-
पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया । और प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी का झंडा फहराया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े कार्यक्रम में मौजूद रहे, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे । वही झंडोतोलन के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा बीजेपी का गठन आज से 43 साल पहले 1980 में हुआ था, प्रधानमंत्री ने आज के दिन संकल्प लिया है 2047 तक भारत सबसे मजबूत देश बनकर सामने आएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान ,कहा बीजेपी 40 बिहार में और 400 पार देश में लक्ष्य को पूरा करेगा।




