बक्सर

सीओ, एफएसटी और थानाध्यक्ष ने जांच अभियान चलाकर जब्त किए 5,35,990 रुपए

Taza Samachar आचार संहिता को लेकर जगह जगह चलाए जा रहे जांच अभियान, नियमों का पालन न करने पर कारवाई

आचार संहिता के अनुपालन को लेकर डुमरांव के विष्णु भगवान मंदिर के समीप अधिकारियों ने वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान में कुल 4 वाहनों और ऑटो से जा रहे एक व्यक्ति से 5,35,990 जब्त किए गए। जांच अभियान में अंचलाधिकारी शमन प्रकाश, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, प्रशिक्षु डीएसपी सह डुमरांव थानाध्यक्ष अनीषा राणा सहित अन्य बल शामिल रहें। अंचलाधिकारी शमन प्रकाश ने बताया कि जब्त रुपयों को रिलीज कराने को लेकर कारण बताते हुए उप विकास आयुक्त को अपील करना होगा। इसके पहले भी डुमरांव में अधिकारियों द्वारा 3,98,500 रूपये पकड़े गए थे। सीओ, थानाध्यक्ष और एफएसटी ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों से पूछताछ करने पर वो स्पष्ट जानकारी दे सके, ऐसी संदेहास्पद स्थिति में रुपयों को जब्त किया गया है।

आचार संहिता के ये हैं नियम

आचार संहिता के नियमानुसार 50000 रुपए से अधिक नगद रूपये का वहन करने पर क्षेत्र के नियुक्त दंडाधिकारियों द्वारा उन्हें सीज किया जाता है। चुनाव आयोग का कहना है कि आम लोगों और व्यापारियों को 50000 से अधिक कैश ले जाने पर 3 डॉक्युमेंट्स साथ रखने होंगे, इसमें लीगल सोर्स और एंड यूज का प्रमाण शामिल है। इसके लिए उन्हें अपने साथ बैंक निकासी रसीद और व्यापारी की पावती या बिल्टी साथ रखनी चाहिए। तीनों डॉक्यूमेंट में कैश लेकर जा रहे व्यक्ति का पहचान पत्र और धन के लेनदेन से उसके संबंध का प्रमाण, कैश विड्राल का प्रूफ जैसे बैंक निकासी की पर्ची या मैसेज, ताकि ये साबित हो सके कि कैश कहां से आ रहा है। इसके साथ ही एंड यूज का प्रूफ यानी पैसा जहां भेजा जा रहा है, उसका प्रमाण। ताकि ये साबित हो सके कि ये कैश किसे दिया जाएगा।

कराया जा रहा है पालन

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनीषा राणा ने बताया कि आचार संहिता के अनुपालन को लेकर क्षेत्र में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध तभी स्थापित हो सकेगा जब लोगों को पुलिस पर विश्वास हो। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को क्षेत्र में असामजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक उपरोक्त अगर तीनों डॉक्यूमेंट वाहन चालक दिखा देते हैं और चुनाव आयोग के अधिकारी वाहन चालक की जानकारी से संतुष्ट होते हैं तो कैश कैरी करने की इजाजत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिदिन सघन जांच अभियान और असामाजिक तत्वों की जगह जगह पर छापेमारी से असामाजिक तत्वों के बीच खौंफ का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button