बिहार

नीतीश कुमार के खिलाफ बोले बिना तेजस्वी यादव जी की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती

राजद और उनके राजनीतिक जीवन का इतिहास काले अक्षरों में ही सुशोभित होगा।

ताजा समाचार बिहार के पटना से हैं जहां, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के किताब लिखने वाली बात पर जदयू ने कड़ी प्रतिक्रिया दिया हैं।जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के खिलाफ बोले बिना तेजस्वी यादव जी की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती है। तेजस्वी यादव जी को राजनीतिक रोजगार नीतीश कुमार ने दिया है इस बात को बिहार की जनता जानती है।
तेजस्वी यादव किताब लिखने की बात कर रहे हैं तो हम उनसे पूछना चाहते हैं कि किताब खुद लिखेंगे या किसी से लिखवाएंगे?
उस किताब में उन बातों का उल्लेख होगा या नहीं जो सत्य है? किस तरह भ्रष्टाचार की नींव पर उनकी पार्टी खड़ी है? अपराधियों के बोल बाले वाली पार्टी में क्या-क्या राजनीतिक कु कृत्य हुए हैं?लालू प्रसाद यादव जी और उनकी पार्टी का नैतिक पतन किस तरह से हुआ है?
हमें लगता है कि जब किताब लिखेंगे तो काली स्याही का उपयोग करेंगे क्योंकि राजद और उनके राजनीतिक जीवन का इतिहास काले अक्षरों में ही सुशोभित होगा।
हमारे नेता नीतीश कुमार जी की छवि को कितना भी धूमिल करने की कोशिश करें कभी कामयाब नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button