बक्सरबिहार

गंगौली से जनेश्वर सेतु पुल तक जाने वाली सड़क पर जिला प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

गंगौली पंचायत स्थित श्रीकांत राय के डेरा गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों तथा उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर आज सुबह शुक्रवार से जिला प्रशासन के आदेश।नुसार आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल क्षेत्र से है जहां बाढ़ प्रभावित इलाके के गंगौली पंचायत स्थित श्रीकांत राय के डेरा गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों तथा उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर आज सुबह शुक्रवार से जिला प्रशासन के आदेश।नुसार आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार दियारा के बाढ़ प्रभावित इलाके में नविको के साथ-साथ गोताखोरों एवं पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि श्रीकांत राय के डेरा गांव में लोगों के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दो डेंगी नाव का फिलहाल परिचालन शुरू कर दिया गया है । और गंगौल तटबंध से तिलक राय के हाता तक मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग जारी है । दियारा में बुधवार की रात से बढ़ते गंगा के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ के पानी से सावधानी बरतने का अपील किया गया है । और जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के सहायता व बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button