बक्सरबिहार

सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

11 अगस्त 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला दण्डाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां बिहार पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही के पद पर चयन हेतु आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला दण्डाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव एवं डीके कॉलेज, डुमरांव का निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा संबंधित विद्यालयों के परीक्षा कक्ष में चल रहे परीक्षा की जांच किया गया। परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के संबंध में प्रतिनियुक्ति केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अख्तर अंसारी सहित अन्य वारिया अधिकारी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button