
ताजा समाचार बक्सर जिले के गोलंबर स्थित मुख्य सड़क मार्ग का है जहां उत्तर प्रदेश की दिशा से दाल लदी ट्रक ने एक होटल की दीवार में टक्कर मार दी । जिसके बाद होटल के अंदर लोगों में अचानक भय व्याप्त हो गया और अफरा तफरी में अपने,अपने जान बचाने को लेकर होटल के अंदर से लोग बाहर निकल पड़े। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शुक्रवार की संध्या उत्तर प्रदेश की दिशा से बालू लोड कर औरंगाबाद के लिए ट्रक जा रही थी । इसी बीच गोलंबर स्थित विश्वामित्र होटल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने होटल के दीवार में जोरदार टक्कर मार दी । गनीमत यह रही की होटल के आमने-सामने कोई व्यक्ति नहीं था । गोलंबर पोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की कोई हादसा नहीं हुए हैं , फिलहाल चालक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है ।




