
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र का है जहां सोमवार को हृदय गति रुकने से एक शिक्षक की मौत हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन राम ने बताया कि समय के 10:00 प्रार्थना करने के बाद विद्यालय में जैसे ही हम लोग पहुंचकर बच्चों का अटेंडेंस बना रहे थे तभी शिक्षक विश्वनाथ राय उम्र लगभग 35 वर्ष पिता स्वर्गीय इंद्रजीत राय । के शरीर से अचानक पसीना छूटने लगा और हल्का दर्द होने लगा तभी हम लोग आनंन-फानन में सभी शिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी लेकर आए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों ने बताया की हृदय गति रुकने के कारण अचानक उनकी मौत हो गई ।
जिसको लेकर विद्यालय परिवार के शिक्षकों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी फिलहाल मातमी माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना अचानक क्षेत्र के विद्यालयों में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते इलाके के सैकड़ो जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई । इसके बाद घटना की सूचना सिमरी थाने को दी गई और मौके पर पहुंचे सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेज दिया है ।




