ताजा समाचार बिहार के कैमूर जिले से है जहां कैमूर भभुआ डीएम कार्यालय में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम सावन कुमार ने प्रेसवार्ता किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया है। जहां रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ आज से आदर्श आचार संहिता पुरे जिला में लागू किया गया है। जो नॉमिनेशन की तिथि 18 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक रहेगा। जबकि संवीक्षा 28 अक्टूबर को है। वही अभ्यर्थी अपने नॉमिनेशन का 30 अक्टूबर 2024 वापसी ले सकते हैं। जबकि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को होना है। जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगा। आगे उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक किया जाएगा और उपचुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी को नियमों का पालन करना है। इसके लिए जो भी चुनाव से संबंधित काम होगा मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है। परमिशन से लेकर आवेदन तक वही जमा होगा। जो भी अभ्यर्थी उपचुनाव में नॉमिनेशन करेंगे वह सभी नियमों के पालन के अनुसार प्रचार प्रसार हेतु उनको संबंधित पदाधिकारी से अनुमति लेना होगा।




