
ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव से है। जहां दीपावली की अहले सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में मातमी माहौल व्याप्त हो गया। एक किशोर ने लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध को चाकू से गोद मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। जिसका फायदा उठा किशोर गांव से फरार हो गया है। वही जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान नेनुआ गांव निवासी 60 वर्षीय कमला साह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कमला साह शौच के लिए बधार में गया था इसी दौरान गांव के ही किशोर ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो किशोर ने उसे चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी , जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक घटना अंधविश्वास से जुड़ा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक झाड़ फूंक का काम करता था। बीते दो वर्ष पूर्व आरोपित किशोर की मां की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि मां की मौत के बाद आरोपित को शक था । कि कमला साह ने ही झाड़-फूंक से उसकी मां की जान ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है बताया जाता हैं कि आरोपित की उम्र अभी लगभग 15 वर्ष है। कम उम्र में ही उसके द्वारा इस तरह के जघन्य घटना को अंजाम दिए जाने से लोग सन्न रह गए हैं। घटना के बाद शुक्रवार को डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपित दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।




