
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से है। जहां बीते दिन जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में गली गलौज और मारपीट किए जाने की घटना सामने आया है। घटना को लेकर एक पक्ष के अरविंद कुमार पिता स्वः काशीनाथ कुमार साकिन-डुमरी थाना सिमरी जिला बक्सर निवासी ने अपने विपक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए सिमरी थाने लिखित शिकायत किया है की। बीते दिनांक 28/10/24 को समय करीब 9:00 बजे सुबह में मै अपने खेत को ट्रैक्टर से जोताई करवा रहे थे। की इसी बीच गांव के ही राम गणेश कुंवर पिता स्वर्गीय जगरनाथ कुवर, संतोष कुंवर, पिता राम गणेश कुंवर के साथ अज्ञात पांच लोग खेत पर पहुंचे। और विरोध करते हुए गाली,गलौज करने लगे और मारपीट की । जिसके बाद मेरे शर्ट के पॉकेट से 4400 रुपए सोने के लॉकेट ,निकाल लिए। और धमकी देते हुए कहा कि आइंदा खेत पर आया तो जान से मार देंगे। इस बाबत उपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है । घटना की जांच किया जा रहा है ।




