पैक्स चुनाव : – सिमरी में 11अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापसी
मतदान की निर्धारित तिथि 26 नवंबर 2024 है और मतगणना 27 नवंबर 2024 को प्रखंड सभागार भवन सिमरी में होगा

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां आगामी 26 नवंबर 2024 को होने वाले पैक्स चुनाव मतदान को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर तैयारी की जा रही है । पैक्स चुनाव से संबंधित जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर 2024 को नाम वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को
(1) केशोपुर पंचायत के भोलानाथ यादव पिता रामदेनी यादव (2) गंगौली पंचायत के सरिता देवी / विपुल ठाकुर (3 ) खरहाटार पंचायत के बीरेंद्र कुमार ओझा,/रघुवीर ओझा (4)नियाज़ीपुर पंचायत के 1- संजय पाठक /शेषनाथ पाठक
2- शेषनाथ पाठक/ शिवदा पाठक
(5)मझवारी पंचायत के परमानपुर से
1- भुनेश्वर सिंह /शुकुल सिंह 2- भगवान सिंह /भुनेश्वर सिंह
(6)गायघाट पंचायत के चुन्नीडांड से विष्णुकांत प्रियदर्शी /सुगन मिश्रा (7) डुमरी से वकील / गुलमोहम्मद(8) राजपुर परसन पाह पंचायत के छोटका राजपुर से मनोज सिंह / दीनानाथ सिंह
(9)पैगम्बरपुर पंचायत के सिंहनपुरा से विष्णु कुमार ओझा /रामदेव ओझा ने अपना नाम वापसी लिया है।
पैक्स चुनाव निर्विरोध पंचायत – सिमरी ,दुल्लहपुर,नियाज़ीपुर,बलिहार

मतदान की निर्धारित तिथि 26 नवंबर 2024 है और मतगणना 27 नवंबर 2024 को प्रखंड सभागार भवन सिमरी में होगा ।




