
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड मुख्यालय से हैं जहां सभागार भवन में प्रशासनिक अधकारीयों और पुलिस बल के जवानों के मौजूदगी में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को पैक्स चुनाव मतगणना कार्य किया गया। वहीं निर्वाचन कार्यालय से प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने उम्मीदवारों के हार जीत की घोषणा की । इस दौरान केशोपुर पंचायत से चौथे बार शंभूनाथ मिश्रा एकौना पंचायत में तीसरे बार अगस्त मुनि राय गायघाट पंचायत में सुगन मिश्रा चौथे बार भी अपने पैक्स अध्यक्ष पद की कुर्सी बरकरार रही । इस बीच काजीपुर,गंगोली ,राजपुर कला, पंचायत में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पद पर नए अध्यक्ष को ग्रामीण मतदाताओं ने चुनाव किया है । वहीं पडरी,पंचायत में चंद्रभाल मिश्रा, काजीपुर से राजेंद्र सिंह, डुमरी में आशुतोष कुमार, राजपुर कला में आस नारायण मिश्र, राजपुर परसन पाह में हृदय नारायण सिंह, मझवारी में अक्षय सिंह कुशवाहा ,खरहाटार से कृष्णकांत ओझा , राजापुर में मो० मुख्तार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने जीत की घोषणा की । मतगणना के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने निरीक्षण किया और मतगणना के अंतिम समय तक अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे,सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, तिलक राय हाता थाना प्रभारी लाल बाबू सिंह, राम दास राय डेरा थाना प्रभारी शुभम कुमार,पुलिस निरीक्षक ,संहिता अन्य पुलिस बल के जवान तैनात रहे ।
पैक्स चुनाव निर्विरोध पंचायत
(1) सिमरी पंचायत में – रंजीत कुमार राय
(2) नियाज़ीपुर – प्रियंका देवी
(3) दुल्लहपुर – विंध्याचल सिंह
(4) बलिहार – सुनील कुमार सिंह
जीत हासिल किए पैक्स अध्यक्ष को को प्रमाण पत्र देकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने सम्मानित किया। जिसके बाद देर शाम तक अस्पताल गेट , सिमरी बस स्टैंड के समीप पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों ने लाल गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाइयां बांटे और जीत का जश्न मनाया।
देखिए विडियो




