Uncategorizedबक्सरबिहार

काली मंदिर में जेवरात की चोरी, 12 घंटे में जेवरात बरामद चोर गिरफ्तार

काली मंदिर के मुख्य गेट को आरी से कटकर करीब दो लाख रुपए मूल्य के गहनों पर चोर ने किया था हांथ साफ

ताजा समाचार डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के पुराना भोजपुर से है जहां- शनिवार की बीती रात काली मंदिर में  एक चोर ने मंदिर के मुख्य गेट को आरी से कटकर करीब दो लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। उसने दानपेटी भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन दानपेटी नहीं तोड़ सका। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ 12 घंटे के अंदर   चोरी के जेवरात के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब  शनिवार की सुबह 6 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी अनीश पाठक पूजा करने पहुंचे  सुबह जब पुजारी ताला खोलने गए तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और सारा सामान अस्त व्यस्त अवस्था में पड़ा हुआ हैं। शीशे में बंद माता की प्रतिमा का कांच तोड़कर मांगटीका, नथीया, मंगलसूत्र, प्रतिमा में स्थापित सोने की अन्य समान सहित अन्य कई कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सदल बल पहुंचे और घटना की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की शिनाख्त महज 4 घंटे की भीतर कर ली। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची जहां पुख्ता प्रमाण और फिंगरप्रिंट्स भी एफएसएल टीम को मिले। अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने छापेमारी तेज कर चोर को सिमरी प्रखंड के नगपुरा गांव से चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर की पहचान सुनील साह पिता स्व श्री किशुन साह के रूप में हुई है। उसने पूर्व में भी पुराना भोजपुर के काली मंदिर से चोरी की थी। इसके साथ ही अन्य मंदिरों से भी चोरी के आधा दर्जन मामले उसपर दर्ज है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button