बक्सरबिहार

फूड एंड एलाईड यूनियन इंटक के वर्करों ने किया हड़ताल

कहा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी जारी रहेगा हड़ताल

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बिहार राज्य खाद्य निगम TPDS सिमरी से हैं जहां। फूड एंड एलाईड यूनियन ( इंटक ) के बैनर तले वर्करों ने । श्रम संसाधन विभाग की अधिसूचना ज्ञापांक 5 एम डब्ल्यू 40-18 खण्ड श्रम संख्या 12 दिनांक 30/09/24 एवं पीएफ/ई एस आई का नियमानुसार अनुपालन नहीं किए जाने । लोडिंग ,अनलोडिंग का दर 11रुपया 64 पैसा से घटाकर 4 रुपए 55 पैसे किए जाने की विरुद्ध । 1 दिसंबर से सांकेतिक हड़ताल ने किया और जमकर नारेबाजी भी की । उनका कहना हैं कि जब तक हम लोगों को 11 रुपए 66 पैसे के दर से मजदूरी और पीएफ एस आई नहीं मिलेगा । तब तक यूनियन इंटक के दिशा निर्देश पर हड़ताल जारी रहेगा । मौके पर फूड एंड एलाईड यूनियन इंटक के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार,सरदार चंदीप चौधरी ,संजीत मलाह,शिव शंकर मल्लाह,अर्जुन चौधरी,लक्ष्मण प्रसाद,गंगा सागर साहू,मदन जी साहू, अनिल मल्लाह,मंतोष मल्लाह,संजय कानू,धन लाल राम,राकेश चौधरी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button