डुमरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद

समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से हैं जहां आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से दो व्यक्ति घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिमरी में कराया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल सतीश कुंवर को डॉक्टरों द्वारा बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार को सतीश कुंवर और पड़ोस के ही जयपाल कुंवर के बीच मारपीट होने की सूचना मिलते ही डुमरी गांव में घटना स्थल पर पहुंचे। जहां जयपाल कुंवर के पक्ष से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस दिया गया और कहा गया है कि यह कट्टा और करतुष सतीश कुंवर का है । जो मारपीट के दौरान छीना गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है घटना की जांच की जा रही है।




