30 लीटर देशी चुलाई शराब जप्त 1 गिरफ्तार 3 फरार
गुप्त सूचना को आधार मानकर काजीपुर गांव के पोखरा के पास पुलिस ने किया छापेमारी पुलिस गाड़ी को देख शराब कारोबारियों में मची हड़कप
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव से हैं जहां गुरुवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी थाना पुलिस ने 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कमल नयन पांडे ने बताया कि सरकारी वाहन से संध्या गस्ती, वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। समय करीब 17:10 बजे ग्राम सुन्दरपुर मोड़ के पास भ्रमणशील थे तो गुप्त सूचना मिली कि 1. हर्दयानंद बिंद पे० स्व० विश्वनाथ बिंद 02. बबली बिंद पे० काशीनाथ बिंद 03. अरविंद बिंद पे० महावीर बिंद 04. तेजनारायण बिंद पे० गोपाल बिंद सभी सा० काजीपुर थाना सिमरी जिला बक्सर सभी लोग काजीपुर स्थित पोखरा के नजदीक कब्रिस्तान से सटे अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहे है। यह सुचना वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु ग्राम सुंदरपुर मोड़ से काजीपुर पोखरा के नजदीक पुरे दल बल के साथ पहुंचे । समय करीब 17:35 बजे जैसे ही काजीपुर स्थित पोखरा के पास पहुंचे वहां तो देखे की चार व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर सामान भरे प्लास्टिक के बोरा को फेंककर भागने का प्रयास करने लगे जिसे साथ के सशस्त्र बलों के सहयोग से भाग रहे एक व्यक्ति को खदेरकर पकड़ लिया गया। अन्य तीन व्यक्ति अंधेरे एवं कीचड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. हर्दयानंद बिंद पे० स्व० विश्वनाथ बिंद सा० काजीपुर थाना सिमरी जिला बक्सर बताये । प्लास्टिक के सामान भरे बोरा का तलाशी लिया तो प्लास्टिक के बोरे के अंदर छोटे-छोटे प्लास्टिक के पन्नी में बंधा हुआ करीब 30 लीटर देशी चुलाई शराब जैसा पदार्थ पाया गया। विधि-व्यवस्था की समस्या को देखते हुए उपरोक्त बरामद देशी महुआ चुलाई शराब एवं अपने अभिरक्षा में लिए गए व्यक्ति एवं साथ गए सशस्त्र बल, चौकीदार के साथ सरकारी वाहन से थाना पहुंचे। बरामद देशी महुआ चुलाई शराब कुल 30 लीटर जप्त कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को शुक्रवार को न्यायालय बक्सर में प्रस्तुत किया गया। तथा फरार शराब कारोबारी की तलास जारी है।




