बक्सरबिहार

डीएम ने किया जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिनांक 31.12.2024 तक शत प्रतिशत लाभुकों का ई-के0वाई0सी0 पूर्ण करने का दिया निर्देश

ताजा समाचार बक्सर जिले के संभलनायक सभा कक्ष से है जहां शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टॉस्क फोर्स की बैठक की गई। इस दौरान  जिला पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से संबधित महत्वपूर्ण कार्यों यथा ई-केवाईसी, ऑनलाईन राशन कार्ड निर्गमन, खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण की समीक्षा विस्तार से किया । समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिनांक 31.12.2024 तक शत प्रतिशत लाभुकों का ई-के0वाई0सी0 पूर्ण करने का निर्देश दिया । सबसे कम ई-के0वाई0सी0 करने वाले प्रखंड नावानगर के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया एवं 70 प्रतिशत से कम ई-के0वाई0सी0 करने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

 

नये राशन कार्ड निर्माण हेतु ऑनलाईन प्राप्त आवेदन प्रपत्र क, नाम सुधार, नाम जोड़ने एवं नाम हटाने हेतु प्रपत्र ख में प्राप्त आवेदनों का विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम बक्सर को डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से प्रत्येक माह के 15 वीं तारीख तक सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के गोदाम तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षक को डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से किस तारीख को एवं किस वाहन से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है, का दैनिक प्रतिवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि डी0एस0डी0 द्वारा एकरारनामा के अनुसार वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button