बक्सरबिहार

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन को काटकर फंसे ट्रक चालक को पुलिस ने निकाला 

गाजीपुर जा रही थी बालू लदी ट्रक आरा बक्सर फोरलेन सड़क पर ट्रेलर ट्रक में हुई जोरदार टक्टर चालक जख्मी

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन को काटकर फंसे ट्रक चालक को पुलिस ने निकाला

 

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं जहां आरा बक्सर फोरलेन पर चंदा गांव के समीप एक ट्रेलर और एक ट्रक की टक्कर में ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना रविवार की सुबह 10 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 61टी 5300 बालू लेकर गाजीपुर की तरफ जा रही थी तभी ट्रक के आगे आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगाते ही पीछे पीछे चल रहे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक ने भी ब्रेक लगाया लेकिन तबतक ट्रक की ट्रेलर में पीछे से टक्कर हो गई थी। दुर्घटना इतनी भयावह की थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्टेयरिंग से लेकर ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक गाजीपुर निवासी रामजीत सिंह यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने एनएचएआई टीम की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर केबिन में फंसे चालक को निकाला। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पुलिस ने ससमय तत्परता नहीं दिखाई होती तो ट्रक चालक की जान भी जा सकती थी। बता दें कि फोरलेन पर बेतरतीब ड्राइविंग से प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। बेतरतीब ड्राइविंग में बेलगाम ट्रक और ट्रेलर चालकों की सबसे अहम भूमिका है। अनियंत्रित ड्राइविंग और बेलगाम स्पीड के कारण फोरलेन पर सड़क दुर्घटनाओं में खासा इजाफा हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button