बक्सरबिहार

डुमरांव में दिव्यागजनों को वितरण किया गया कंबल और सहायक उपकरण

दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं जहां जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 को बुनियाद केंद्र, डुमरांव में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 45 दिव्यांगजनों को कंबल, 5 दिव्यांगजनों को मोटर ट्राइसाइकिल एवं 3 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इनमें से कुछ सहायक उपकरणों का वितरण कला भवन, बक्सर से भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों की जांच की गई और उन्हें ALIMCO मित्र ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिससे वे अपने मोटर ट्राई साइकिल में होने वाली समस्याओं का समाधान ALIMCO के सर्विस सेंटर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, और विधवाओं को ठंड के मौसम में राहत प्रदान करना और

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराना था। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की यह संयुक्त पहल समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और समर्थन की दिशा में एक प्रयास है। उक्त कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम समाज में समावेशिता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं, जिससे सभी नागरिकों को समान अवसर और सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button