सीवी रमन खोज प्रतियोगिता में अनुष्का ने जिले में प्राप्त किया चौथा स्थान
बिहार सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित सर सीवी रमन खोज प्रतियोगिता परीक्षा में । जिला स्तर पर चौथा और अनुमंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से हैं जहां इकरा डिजायर इंग्लिश स्कूल के वर्ग 6 की छात्रा अनुष्का सिंह ने । बिहार सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित सर सीवी रमन खोज प्रतियोगिता परीक्षा में । जिला स्तर पर चौथा और अनुमंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इकरा डिजायर इंग्लिश स्कूल सिमरी की वर्ग 6 वां की छात्रा अनुष्का सिंह पिता श्री अजय कुमार सिंह छोटका राजपुर निवासी के सफलता पर संपूर्ण दियरांचल एवं इकरा डिजायर इंग्लिश स्कूल परिवार गर्व करता है, तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
अनुष्का सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने पापा मम्मी और विद्यालय परिवार को दिया है। इस मौके पर प्रशंसा करते हुए विद्यालय के निदेशक मदीना बीबी,प्राचार्य के0 बी0 दुबे , शिक्षक अखिलेश वर्मा, सुनील सिंह, शुभम पाठक,प्रदीप शर्मा, दीपक पांडेय, सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्मानित किया ।




