नेत्र जांच शिविर में रोगियों को दिया गया निःशुल्क दवा एवं चश्मा
सिमरी प्रखंड के सिमरी पंचायत में स्टेट बैंक के समीप किया गया निःशुल्क नेत्र शिविर कार्यक्रम का आयोजन

समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां सिमरी पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी के सौजन्य से स्टेट बैंक सिमरी के समीप मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिस शिविर में गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक द्वारा संचालित पूर्वी भारत का सबसे बड़ा आंख अस्पताल अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल परसा सारण के चिकित्सक डॉक्टर अरुण साह जिला कॉर्डिनेटर अखिलेश सिंह ने बारी बारी से। मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे की उपस्थिति में क्षेत्र के सैकड़ो नेत्र संबंधित रोगियों का जांच कर मुक्ति दवा एवं चश्मा दिया गया ।

जानकारी देते हुए मुख्य प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे यहां प्रत्येक वर्ष शिविर के माध्यम से इलाके के नेत्र संबंधित रोगों का इलाज जानकार चिकित्सकों द्वारा जांच कर मुफ्त दवा एवं चश्मा दिया जाता हैं। मौके पर रास बिहारी तिवारी, बीरेंद्र पांडे,राम दयाल राम मालती देवी , सियाराम चौधरी, नंद जी राम रामप्रवेश राम ,नवीन चौहान,,सहित अन्य सैकड़ों नेत्र संबंधित रोगियों ने नेत्र जांच कराया ।




