अवैध हथियार एवं शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार,,वाहन जप्त
तलाशी के दौरान कार के अंदर 5 व्यक्ति उपस्थित पाये गये तथा कार की डिक्की में 8 पेटी शराब पाया गया ।तथा कार के डैशबोर्ड में बने बोर्ड मे लोहा निर्मित एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस पाया गया।और ड्राईवर सीट के पीछे बने कवर के थैले में देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस पाया गया

ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां बक्सर जिले की पुलिस ने गठित टीम के सहयोग से भारी मात्रा में शराब और दो देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । इसकी पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 03.03.2025 को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति दो कार एवं एक ट्रक के साथ भारी मात्रा में शराब के साथ उतरप्रदेश से बक्सर की ओर जा रहे है जिनके पास हथियार भी है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बक्सर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चौसा के समीप वाहन जाँच किया जाने लगा । जिसमें दो कार तथा एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जिसे रूकवाकर विधिवत तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान कार के अंदर 5 व्यक्ति उपस्थित पाये गये तथा कार की डिक्की में 8 पेटी शराब पाया गया ।तथा कार के डैशबोर्ड में बने बोर्ड मे लोहा निर्मित एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस पाया गया।और ड्राईवर सीट के पीछे बने कवर के थैले में देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस पाया गया। ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर 40 पेटी ब्लु लाईम देशी शराब पाया गया। उक्त गाड़ीयों को विधिवत जब्त कर इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम एवं पता एवं अपराधिक इतिहासः– 1. गौतम कुमार राय उर्फ अमन राय पे० उमेश राय सा० जलहरा थाना राजपुर बक्सर मु० कांड सं0-362/23 दिनांक-08.08.2023 धारा 307/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट बक्सर मु० कांड सं0-52/24 दिनांक-14.02.2024 धारा 385/387 भा०द०वि० 2. दीपक कु० पाण्डेय पे० उमेश कु० पाण्डेय सा० चचरिया थाना धनसोई 3. रामप्रवेश चौहान पे० रमन चौहान सा० तिलकापुरा थाना राजपुर 4. राघो कु० ओझा पे० सुनील कु० ओझा सा० धर्मपुरा थाना इटाढ़ी 5. सतीश कु० ओझा पे० श्रीधर ओझा सा० देवकूली धर्मपुरा थाना इटाढ़ी बरामदगीः– 1. ब्लु लाईम देशी शराब 431.800 लीटर 2. देशी कट्टा-02 3. जिंदा कारतुस-02
टीम में शामिल सदस्य 1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बक्सर श्री धीरज कुमार। 2. पुलिस अवर निरिक्षक यूसूफ अंसारी डी०आई०यू० शाखा बक्सर। 3. पुलिस अवर निरिक्षक विकाश कुमार डी०आई०यू० शाखा बक्सर एवं टीम। 4. पु०नि० अरविंद कुमार थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना बक्सर। 5. पु०नि० संतोष कुमार थानाध्यक्ष राजपुर थाना बक्सर। 6. सशस्त्र बल मुफस्सिल एवं राजपुर थाना बक्सर। 




