बक्सरबिहार

वाहन के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद,,दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से बिहार में लाई जा रही थी पिकअप वाहन के तहखाना में भरकर भारी मात्रा में शराब,,दो शराब तस्कर गिरफ्तार

समाचार बक्सर जिले से है जहां सिमरी थाना पुलिस ने एक मिनी पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। सिमरी थाना अध्यक्ष कमल नयन पांडे से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सुंदरपुर मोड से दुबौली को जाने वाली सड़क पर शराब कारोबारी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था । इसी बीच पश्चिम दिशा से एक मिनी पिकअप वाहन आई हुई दिखाई दी। जब पुलिस वाहन को वाहन चालक ने देखा तो वाहन को पीछे की तरफ घूमकर भागने की कोशिश की । इसके बाद पुलिस बल के जवानों के साथ मिनी पिकअप वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया । और थाने पर लाया गया जब मिनी पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसके अंदर बने तहखाना से लगभग 100 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । कुल शराब 887.4 लीटर शराब और पिकअप वाहन को जप्त करते हुए डुमरांव थाना क्षेत्र के कुल्हांवा गांव निवासी राज कुमार पासवान कुशलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव शराब कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button