Uncategorizedबक्सरबिहार

मच्छर भगाने के लिए धुवां सुलगाया तो पड़ोसी ने पीटा,, मौत

पुराना भोजपुर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की रात्रि 8 बजे की है। विवाद का कारण धुंआ सुलगाने को बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर के अंबेडकर महानगर अनुसूचित टोला

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर थाना क्षेत्र से है जहां पुराना भोजपुर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की रात्रि 8 बजे की है। विवाद का कारण धुंआ सुलगाने को बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर के अंबेडकर महानगर अनुसूचित टोला निवासी रामजी राम पिता स्व पूजन राम उम्र 40 वर्ष अपनी बकरियों को मच्छरों से बचाने के लिए घास फूस इकट्ठा कर धुंआ सुलगा रहे थे, तभी पड़ोस के ही कुछ लोगों ने धुंआ करने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान पड़ोस के ही झलकू राम पिता लालमुनि राम ने रामजी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

घटना के बाद हाहाकार मच गया था। एक तरफ जहां मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवाकर पोटामार्टम के लिए भेजा। थोड़े देर बाद ही पिता और पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। जानकारी के अनुसार मृतक बेहद गरीब था और दो बकरियों को पोश पालकर अपना जीवन यापन करता था। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्रियों में पुत्र की मौत कोरोना काल में ही हो गई थी वहीं 22 वर्षीय पुत्री जैसे तैसे दूसरे के घरों में काम कर अपना जीवन यापन करती है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। इधर टोले में इस घटना के बाद तनातनी की स्थिति बनी हुई है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि पिता पुत्र को हिरासत में लिया गया है। अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button