Uncategorizedबक्सरबिहार

सदर अस्पताल की कुव्यवस्था देख भड़के : डीएम अंशुल अग्रवाल

निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों का रोस्टर प्रदर्शित नहीं पाया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन बक्सर से कारण पृच्छा करते हुए निदेशित किया

ताजा समाचार बक्सर जिले से जहां बुधवार को मरीज के परिजनों द्वारा मिली शिकायत के बाद बक्सर सदर अस्पताल में अचानक जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के पहुंचने से अस्पताल गर्मियों में हड़काम मच गया मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता हैं कि 02 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, सदर अस्पताल बक्सर का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान ओ०पी०डी० वार्ड में भीड़ के दृष्टिगत उपाधीक्षक सदर अस्पताल बक्सर को निदेश दिया कि May I Help you काउंटर पर आम जनों को पंजीकरण के बारे में जानकारी सुलभ कराएं। साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास ही सामान्य रजिस्ट्रेशन एवं स्कैन एंड शेयर (scan & share) का अलग-अलग लाइन के माध्यम से पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में मरीजों द्वारा बताया गया कि डॉ० दीनानाथ सिंह पीडीअट्रिशन (बच्चों के डॉक्टर) नियमित रूप से अपने कार्यस्थल पर नहीं पाए जाते हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि डॉ० दीनानाथ सिंह के बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों का रोस्टर प्रदर्शित नहीं पाया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन बक्सर से कारण पृच्छा करते हुए निदेशित किया गया कि चिकित्सकों के रोस्टर को सुगोचर स्थलों पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ओ०पी०डी० वार्ड में पर्याप्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति हेतु निदेशित किया गया। वर्तमान में अल्ट्रासाउंड सेवाओं की सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन बक्सर को निदेशित किया गया कि अन्य मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराने हेतु विभाग से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कार्रवाई करें।
इसके साथ-साथ इमरजेंसी सेवा, प्रसव की सुविधा, मातृ शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण, दवा का बेहतर रख रखाव और उपलब्धता, ओ०टी०, शौचायल, पेयजल की सुविधा, साफ सफाई इत्यादि सुविधाएं का नियमित रूप से अनुश्रवण करने हेतु सिविल सर्जन बक्सर को निदेशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button