Uncategorizedबक्सरबिहार

रामनवमी को लेकर आयोजक और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन ने की वन टु वन बैठक

एसडीएम ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे में बेस अथवा वाइब्रेटर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा


ताजा समाचार बक्सर जिले के नगर थाना से हैं जहां रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए बक्सर के प्रशासनिक अधिकारीयो ने स्थानीय नगर थाने में जुलुस के आयोजको और डीजे संचालको के साथ वन टु वन बैठक आयोजित की ।  बैठक में जुलूस के आयोजन और डीजे के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे में बेस अथवा वाइब्रेटर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उसका डीजे जब्त कर लिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि हाल ही में महावीर झंडा जुलूस के दौरान अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर पांच डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि रामनवमी में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अनावश्यक शोर-शराबे से आम नागरिकों को असुविधा होती है, जिसे प्रशासन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button