बक्सरबिहार

राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों /सचिव के साथ भूमि सुधार उप समाहर्त्ता ने की बैठक

बक्सर विधान सभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-156007, महिला मतदाताओं संख्या-147625 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं संख्या 5 यानि कुल मतदाताओं की संख्या-303637 है।

समाचार बक्सर जिले से जहां निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 202-राजपुर (अ०जा०) विधानसभा-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर सदर की अध्यक्षता में बुधवार दिनांक 16 अप्रैल 2025 को अनुमण्डल कार्यालय बक्सर सदर में सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/ सचिव/प्रखण्ड अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अहर्त्ता तिथि 01.01.2025 के आलोक में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत कुल मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी दी गयी। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत 200-बक्सर विधान सभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-156007, महिला मतदाताओं संख्या-147625 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं संख्या 5 यानि कुल मतदाताओं की संख्या-303637 है।
इसी प्रकार राजपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं की संख्या-176727, महिला मतदाताओं संख्या-167215 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं संख्या-0 है यानि कुल मतदाताओं की संख्या-343942 है।
200-बक्सर विधान सभा क्षेत्र के मतदाता सूची में मार्च माह में कुल परिवर्धन-412, कुल विलोपन-83 तथा कुल सुधार-403 हुआ है।
202-राजपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची में कुल परिवर्धन-761, कुल विलोपन-145 एवं सुधार-511 हुआ है।
सभी राजनैतिक दलों से B.L.A-1, B.L.A-2 की सूची प्राप्त कराने हेतु अनुरोध किया गया है अब तक बक्सर विधान सभा में BJP द्वारा 242, RJD द्वारा 231 तथा JDU द्वारा 215 B.L.A-2 की सूची प्राप्त कराया गया है। उसी प्रकार राजपुर (अ०जा०) विधान सभा में BJP द्वारा 329, RJD द्वारा 349 तथा JDU द्वारा 318 B.L.A-2 की सूची प्राप्त कराया गया है।
कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सहयोग करने का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि अपने स्तर से भी अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने का कष्ट करेंगे। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर सदर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी, डुमराँव, राजपुर, चौसा एवं बक्सर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button