Uncategorizedआल न्यूजबक्सरबिहार

नीतीश सरकार से ऊब चुकी हैं जनता अगले चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे तेजस्वी यादव : बेलाल खान

राजद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया सामाजिक न्याय का पाठ

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र से हैं जहां नव निर्माण सोन हरदेव गुलरिया देवी अस्पताल के प्रांगण में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने की और मंच संचालन सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधायक शंभू नाथ सिंह यादव के द्वारा अंग वस्त्र एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया गया । वहीं मौजूदा राजद कार्यकर्ताओं बूथ कमिटी पंचायत अध्यक्षों को आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले चट्टानी एकता बनाने के साथ साथ तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में पहुंचे राजद के पांच सदस्य कमिटी के पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम प्रदेश महासचिव आदित्य रिजवी युवा राजद के पूर्व चेयरमैन आरती देवी, बेलाल खान राजद के पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र यादव पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पासवान राजद के बक्सर जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार अन्याय के खिलाफ सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम में 6 सूत्री मुद्दा (1) राष्ट्रीय जनता दल का वैचारिक प्रभाव (2) चुनाव प्रचार अभियान के मुख्य बिंदु (3) संघटनात्मक बैठक (4) सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया । कार्यक्रम के संबोधन में पूर्व विधायक शाह प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि वर्तमान में चल रही नीतीश कुमार की सरकार बीजेपी के इशारे पर चल रही है । बिहार में अपराध,भ्रष्टाचार युवाओं,महिलाओं और गरीबों पर अत्याचार बढ़ रहा हैं। यह बिहार की जनता भली भांति जान चुकी है इसलिए अबकी बार विधानसभा के चुनाव में एक-एक मत से बिहार की जनता वर्तमान में चल रही नीतीश कुमार की सरकार को सबक सिखाएगी ।

बिहार की जनता अब नीतीश कुमार की सरकार से तंग आ चुकी है और इस बार बिहार में भारी बहुमत से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर मन में ठान चुकी है । मौके पर ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष जेंदु यादव धनजी यादव युवा रजत के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र आजाद राजपुर परसों पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, राजेश यादव मुखिया खरहाटार, निर्मल यादव, ललन यादव, डॉक्टर टुना ,हरेंद्र गोंड ,कमला यादव, प्रेम राम ,फुलेश्वर राम आलोक कुमार हरेंद्र यादव उपेंद्र जादव अजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button