बक्सरबिहार

प्राकृतिक आपदा से लोगों के बचाव को लेकर NDRF की टीम ने दिया प्रशिक्षण

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से हैं जहां प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार के बैनर तले एन डीआर एफ बिहटा पटना की टीम द्वारा अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे के नेतृत्व में आपदा से निपटने को लेकर लोगों को प्रशिक्षण दिया गया । एन.डी.आर.एफ टीम के सहायक समादेष्ठा संतोष कुमार यादव ,एस आई, मुकेश कुमार,चंदन कुमार सियाराम यादव, अखिलेश यादव धर्मेंद्र यादव ने प्रशिक्षण में उपस्थित दियारा में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आपदा से लोगों के बचाव हेतु ग्रामीणों , अधिकारियों कर्मचारियों और गोताखोरों को C.P.R रक्तस्राव को नियंत्रित करने सर्प दंश हृदय रोग सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति दुर्घटना के बाद हृदय गति की पहचान नव वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लिए सी.पी.आर देने का तरीका । रोगी को बराबर एवं ठोस सतह पर लेटना छाती के ऊपर के कपड़े को हटाना पेट के ऊपर दोनों तरफ की पसलियां जहां मिल रही है उसके करीब तीन अंगुल ऊपर दोनों पसलियों के बीचों-बीच एक हाथ के हथेली रखकर दूसरे हथेली से जाकर कर अपने कंधे की ताकत से 30 बार दबाना । उसके बाद पीड़ित व्यक्ति के मुंह को खोलकर और नाक को बंद करके अपने मुंह से दो बार कृत्रिम स्वास् देना । किसी दुर्घटना के कारण शरीर से खून के बहन को रोकने का तरीका । से संबंधित सीधा दबाव डालने चोट वाले भाग को ऊंचा उठाने रक्त धमनियों पर दबाव डालने रक्त बैंड का प्रयोग करने जैसे प्रयोग करने से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदा से राहत बचाव कार्य की जानकारियां दी । प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र नाथ यादव सिमरी थाना अध्यक्ष कमलनयन पांडे . गायघाट पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार पांडे जयप्रकाश दुबे प्रधान सहायक प्रखंड सिमरी सुजीत कुमार प्रखंड सहायक आंचल सिमरी उपेंद्र कुमार अंचल नाजिर सिमरी सुभाष कुमार लिपि सुरेंद्र कुमार संतोष कुमार कार्यपालक सहायक सिमरी सोनू कुमार सिमरी चंदन भारती कार्यपालक सहायक सिमरी ममता भारती कार्यपालक सहायक प्रखंड सिमरी महेंद्र सिंह कार्यपालक सहायक प्रखंड सिमरी सहित अन्य ग्रामीण कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button