बक्सरबिहार

तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत बाबा परमेश्वर नाथ धाम ब्रह्मपुर के तालाब में स्नान के दौरान डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । यह घटना तब हुई जब सिमरी थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी वीरेंद्र मुसहर के पुत्र विकास कुमार की शादी । सोमवार को भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवास निवासी शशि मुसहर की पुत्री सुमन कुमारी का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जा रहा था । जिस वक्त वर वधु पक्ष के लोग मौजूद थे वहीं समय के लगभग 5:00 बजे शिव मंदिर के पास तालाब में सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्हपुर पंचायत पांडेपुर गांव निवासी महंगु मुसहर उम्र 55 वर्ष पिता स्वर्गीय सरल मुसहर तालाब में स्नान कर रहे थे । और अचानक से गहरी पानी में डूब गए और जब वह बाहर नहीं निकले तो चीख पुकार होने लगा और ब्रह्मपुर थाने को सूचना दी गई । मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ देर तक खोज भी किया गया लेकिन अंधेरा हो गया। मंगलवार की सुबह एन डी आर एफ की टीम पहुंची और शव को बाहर निकल गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु बक्सर भेज दिया । बक्सर से शव पांडेपुर गांव आते ही मृतक के परिजनों ने सीना पीठ पीठ कर रोने पर मजबूर हो गए । और उनका अंतिम संस्कार विश के डेरा गंगा नदी पर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button