बक्सरबिहार

सौहार्दपूर्वक माहौल में आपसी मिल्लत के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार

ईद उल अजहा पर्व के अवसर पर इलाके के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का उमड़ा सैलाब

समाचार बक्सर जिले से है जहां हजरत इब्राहिम के कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा बक्सर जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सिमरी प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और जिला पदाधिकारी विद्यानंद सिंह के निर्देश पर नमाजियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इलाके के सभी मस्जिद ईदगाहों और चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। इस अवसर पर सुबह में नमाजियों द्वारा विशेष नवाज अदा करने के लिए लोग तैयारी में जुट गए थे।
नमाजियों का उमड़ा जन सैलाब

Oplus_0
सुबह सात बजे से ही इदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था । वही सिमरी बाजार तकिया मस्जिद पर और हलवा पट्टी गांव शांति एवं सौभाग्य पूर्वक नमाज अदा किया गया । जानकारी देते हुए काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने बताया कि काजीपुर गांव के नमाजियों ने जामा मस्जिद के इमाम हाफी स फरीद आलम के नेतृत्व में समय के 7:00 बजे आपसी मिल्लत के साथ शांति एव सौहार्दपूर्वक माहौल में नमाज अदा कर अपने-अपने परिवार और देश हित में अमन शांति की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही कब्र स्थानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों के याद में नमाज अदा कर दुआएं मांगी गई। जिस समय काजीपुर गांव के नमाजियों ने काफी संख्या में जामा मस्जिद पहुंचकर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया । बताया जाता है कि सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी, पड़री, मंझवारी ,बडका राजपुर ,महरौली ,बलिहार ,नागपुर बड़का गांव मुकुंदपुर, दुल्लहपुर, के मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नवाज अदा की । जिसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकवाद दीया । तथा अमन एवं शांति की दुआ की। नवाज के पश्चात लोगों ने घर पहुंचकर प्रतीक स्वरूप बकरे की कुर्बानी दी। जहां नये-नये कपड़ों में सजे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। जानकारी के अनुसार का काजीपुर गांव में मजिस्ट्रेट के रूप मे संतोष दास पंचायत सचिव सिमरी, पुलिस पदाधिकारी रामाशीष राय , पैलाडीह शिव प्रकाश कुमार पंचायत सचिव सिमरी पु0अ0नी0 कपिल देव मंडल, मझवरी पंचायत में श्री कृष्ण कुमार प्रखंड सामान्य एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुन्ना पासवान, डुमरी पंचायत में राकेश कुमार पंचायत सचिव सिमरी स0अ 0नी0 रामकुमार शर्मा ,नारायणपुर गांव में विजय शंकर सिंह पंचायत सचिव सिमरी स0अ 0नी 0 गोलू ताती,और सिमरी बाजार में मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे सिमरी थाना अध्यक्ष कमल नयन पांडे प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस बल के जवान तैनात रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button