बक्सरबिहार

कार और ट्रक में टक्टर सिमरी गांव के एक पुलिस जवान की मौत

ताजा समाचार बक्सर आरा फोरलेन भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से है जहां इटावा गांव समिप आरा बक्सर फोरलेन सड़क पर शनिवार को लगभग 10:00 बजे दिन में एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई । जिस घटना में घायल चालक को आरा सदर अस्पताल में एंबुलेंस से ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी दूधी पट्टी गांव निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन पिता मोहम्मद बबन मियां के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि मोहम्मद जलालुद्दीन बिहार ट्रेफिक पुलिस आरा में कार्यरत थे । वह शनिवार को बकरीद पर्व के अवसर पर रघुनाथपुर और सिमरी के लिए अपनी वैगनार कार लेकर आरा से आ रहे थे । इसी बीच उनकी कार की टक्कर एक ट्रक में हुई है । प्रत्यक्ष दर्शन से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कार चालक अपनी गाड़ी को रॉन्ग साइड में लेकर जा रहा था । इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक से उस कार की टक्कर हुई है। घटना की सूचना सिमरी गांव में आग की तरह फैल गई और ईद उल फितर बकरीद पर्व मातम में तब्दील हो गया । सिमरी गांव में शव आते ही उनके परिजनों में चीज पुकार मच गई और लोग सीन पीठ पीठ कर रोने पर मजबूर हो गए । शव आने की सूचना मिलने के बाद पहुंचे सिमरी थाना अध्यक्ष कमलनयन पांडे ने अफसोस करते हुए उनके परिजनों को संतावाना दिया । फिलहाल घटना को लेकर पुलिस घटना की जांच करते हुए अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button