सिमरी प्रखंड में समन्वय समिति की बैठक आयोजित,
योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए दिशा-निर्देश


बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड में आज जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लाभुकों को समय पर मिल सके।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र यादव, अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जनकल्याण, परिवहन, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित कई विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना और विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना था।




