जन सेवा का परिचय : घायल राजद नेता को विधायक ने किया आर्थिक सहयोग
राजद नेता अनिल यादव से मिलने पहुंचे विधायक शंभूनाथ सिंह यादव,

बक्सर। जनसेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ब्रहम्पुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव सोमवार (11 अगस्त 2025) को सिमरी आंचल के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली के करेंट से घायल हुए राजद नेता अनिल यादव के घर जाकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राजद विधायक ने कहा –
विधायक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजद नेता अनिल जी हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे परिवार को तुरंत राहत मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक की इस पहल को राजनीति से ऊपर उठकर किया गया सराहनीय कार्य बताया।
इस दौरान हरेन्द्र यादव, बिश्राम यादव, रघुनाथ यादव, संजय यादव समेत कई सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक शंभूनाथ सिंह यादव न केवल विकास कार्यों में अग्रणी हैं, बल्कि संकट की घड़ी में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर लोगों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते हैं।
इस मुलाकात ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राजनीति में मानवीय संवेदनाओं का महत्व सबसे ऊपर है।




