Uncategorizedबक्सरबिहार

गायघाट में आपसी विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में कराया गया उपचार

बक्सर। सिमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गायघाट गांव में बुधवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने विपक्षी पक्ष के 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल युवक दीपक कुमार (पिता उमाशंकर राय) को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने कहा –
थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा, “यदि शिकायत मिलती है तो पुलिस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button