
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई विद्यालयों में सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों का मंचन भी किया गया। बाल विवाह, नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रस्तुत नाटकों ने लोगों को संदेश देने के साथ-साथ खूब प्रभावित किया। दर्शकों ने कलाकार छात्रों को जोरदार तालियों से सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, सिमरी ग्राम कचहरी में अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ सुष्मिता कुमारी, सिमरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पंचायत सरकार भवन सिमरी में मुखिया राजकुमारी देवी, तथा राजपुर पर्सन पार्क पंचायत के मॉडल पंचायत सरकार भवन पर मुखिया मुनेश्वरी देवी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।




