सनसनी : बलिहार गांव के युवक का सिमरी में मिला शव
करीब 3 घंटे बाद हुई मृतक की पहचान

बक्सर। जिले के सिमरी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब आर.टी.पी.एस काउंटर के सामने सड़क पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे और प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र यादव भी तत्काल वहां पहुंचे। युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पहले-पहल शव की पहचान नहीं हो सकी, जिससे रहस्य और गहराता गया। पुलिस ने चारों ओर संपर्क साधा और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान बलिहार गांव निवासी स्वर्गीय गामा नट का पुत्र जम्मू नट (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और मृतक की पहचान उसके पिता के सहोदर भाई रामाशीष नट ने की। और परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया ।




