Uncategorizedखेलकूदबक्सरबिहार

महावीर पूजनोत्सव व विराट खेल महोत्सव की तैयारी जोर-शोर पर नियाज़ीपुर (बक्सर),

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाज़ीपुर में प्रत्येक वर्ष के भारती इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और खेलकूद का संगम बनेगा आयोजन
बक्सर जिले के नियाज़ीपुर में महावीर पूजा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में इस वर्ष भी महावीर पूजनोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। इसके साथ तीन दिवसीय विराट खेल महोत्सव भी संपन्न होगा। इस दौरान जिले व आसपास के खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समिति के अनुसार, यह आयोजन पिछले 47 वर्षों से लगातार होता आ रहा है और इस बार भी श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना हुआ है।

5 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महोत्सव
समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज पाठक ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दो दिन पूर्व से यह आयोजन प्रारंभ होता है। इस वर्ष खेल महोत्सव की शुरुआत 5 अक्टूबर को राज्य स्तरीय विराट घोड़ा दौड़ शील्ड प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को 5000 मीटर शील्ड प्रतियोगिता, 3000 मीटर, 1600 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक तथा भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 7 अक्टूबर को विराट दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ ही पुरस्कार वितरण और महावीर पूजनोत्सव संपन्न किया जाएगा। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

देशभर से पहलवान लेंगे हिस्सा
समिति के पदाधिकारी मार्कण्डेय पाठक ने जानकारी दी कि विराट दंगल में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से नामचीन पहलवान भाग लेंगे। पारंपरिक दंगल की यह ऐतिहासिक धरोहर युवाओं को भारतीय संस्कृति, व्यायाम और परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगी।

धर्म और खेल से जुड़ेगा समाज
महावीर पूजा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को जीवित रखना नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं में जोश, उत्साह और भाईचारे का संचार करना भी है। आयोजन को लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग और युवा वर्ग तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन धार्मिक महत्व को उजागर करने के साथ-साथ खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button