Uncategorizedबक्सरबिहार

सिमरी दूधी पट्टी में आरजेडी कार्यालय का उद्घाटन, विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, विधायक ने कहा— जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत

सिमरी दूधी पट्टी में आरजेडी कार्यालय का उद्घाटन, विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, विधायक ने कहा— जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत

बक्सर,सिमरी
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सिमरी दूधी पट्टी गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल का नया कार्यालय उद्घाटित हुआ। सैनिक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और “लालू यादव जिंदाबाद”, “तेजस्वी यादव जिंदाबाद”, “शंभू यादव जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे। कार्यक्रम के दौरान विधायक यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रणनीतिक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि “राजद जनता की पार्टी है, और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम विकास और समानता के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। प्रदेश में फिर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सरकार बनेगी।”

विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संकल्पित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया। मौके पर पूर्व मुखिया सह राजद नेता अंगद सिंह यादव,हरेंद्र सिंह, भीम रवानी, अजय श्रीवास्तव,विनोद यादव, दयानंद राम, मोहम्मद हसन अंसारी, बूढ़ा यादव,उपेंद्र यादव,जीतन मिया,सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button