Uncategorizedबक्सरबिहार

जिला पदाधिकारी साहिला ने नवजात को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

बक्सर राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर जिले में पोलियो उन्मूलन को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई। मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बक्सर में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया

बक्सर
राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर जिले में पोलियो उन्मूलन को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई। मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बक्सर में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया

जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिसे पूरी तरह से समाप्त करने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।

जानकारी दी गई कि बक्सर जिले में यह अभियान 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के कुल 2 लाख 60 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 760 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें से 623 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

इसके अतिरिक्त 112 ट्रांजिट टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहेंगी, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक से वंचित न रखा जा सके। वहीं 13 मोबाइल टीमें ईंट-भट्ठों, घुमंतू आबादी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी।

अभियान की सतत निगरानी के लिए 277 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इस महत्त्वपूर्ण कार्य में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका तथा स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग लिया जा रहा है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन बक्सर, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शालिग्राम पांडेय, डीपीएम, डीपीसी, डीसीएम जिला स्वास्थ्य समिति बक्सर, एसएमसी यूनिसेफ, वीसीसीएम यूएनडीपी, एमओआईसी डॉ. विंध्याचल सिंह, बीएचएम प्रिंस सिंह, बीएमसी आलोक कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button