Uncategorized

चौगाई में छह फरवरी को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला

डीडीयू-जीकेवाई अंतर्गत युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

बक्सर, 04 फरवरी 2026:
जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर 06 फरवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय चौगाई के समीप आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में मिलने जा रहा है। जीविका के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) अंतर्गत आयोजित इस मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा किया जाएगा।
जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, चौगाई द्वारा आयोजित इस मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। मेले में ऑन द स्पॉट इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित युवाओं को आगे की प्रक्रिया हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा। इच्छुक युवा जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीकरण कर लाभ उठा सकते हैं।
जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका बक्सर ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें रहने, खाने एवं प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था रहती है। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेले में टाटा मोटर्स, ई-कॉम एक्सप्रेस, स्विगी, पेप्सी (वरुण बेवरेजेज), एचसीएल, टीम लीज, एसआईएस सिक्योरिटीज सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा।
युवा KAUSHAL PANJEE SKILL मोबाइल एप या www.kaushalpanjee.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं अथवा नजदीकी जीविका कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button