Uncategorized

केशोपुर गांव में दो पक्ष के लोगों के बीच हुई लाठी डंडे से मारपीट,, दोनों पक्ष से 10 लोगों के नाम प्राथमिकी दर्ज

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिंमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का है जहां आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी,डंडे से मारपीट हो गई . मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में कराया गया । घटना के संबंध में ओपी प्रभारी लाल बाबू सिंह ने बताया कि बीते दिन केशोपुर गांव में एक पक्ष के राधेश्याम यादव पिता स्वर्गीय लालमोहर यादव और दूसरे पक्ष के बेबी देवी पति बद्रीनाथ यादव के बीच कहां सुनी होते होते गाली गलौज हो गई . और इसी बीच दोनों पक्ष के लोगों के बीच एक दूसरे के साथ लाठी डंडे से मारपीट हो गई .जिस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में उपचार कराए जाने के बाद एक पक्ष के बेबी देवी पति बद्रीनाथ यादव ने ,राधेश्याम यादव पिता स्वर्गीय लाल मोहर यादव कमलेश यादव भरत यादव दोनों पिता राधेश्याम यादव मकसूदन यादव लक्ष्मीना देवी पति कमलेश यादव पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के राधेश्याम यादव के द्वारा रामदुलार यादव पिता स्वर्गीय लालमोहर यादव बद्री यादव पिता रामदुलार यादव पन्ना देवी पति रामदुलार यादव बेबी देवी पति बद्री यादव सुनील यादव पिता शिव शंकर यादव पर मारपीट कर घायल कर देने सोने के चैन मंगलसूत्र निकाल कर भाग निकलने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया है फिलहाल नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना की जांच में पुलिस छूट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button