बिहार
कटिहार: शादी की रात फंदे पर लटकी दुल्हन

बिहार के कटिहार में सुहागरात की सेज पर शादी की साड़ी में दुल्हन की डेड बॉडी फंदे से लटकी मिली. शादी के दो दिन बाद दुल्हन निशा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र का है. लड़की का कन्यादान करके पिता ने 26 नवंबर को शादी की थी. इसके बाद 27 नवंबर को निशा को ससुराल विदा कर दिया. सुहागरात के दिन ही कमरे में निशा की बॉडी फंदे से लटकी मिली. नजारा दिल दहलाने वाला था. लोग इसे दहेज प्रथा की मौत बता रहे. पिता के मुताबिक दहेज के कुछ पैसे देने बाकी रह गए थे जिसके कारण बेटी का ये अंजाम हुआ. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही. मामला संदिग्ध है.




